रानीगंज-रानीगंज के नीमचा फाड़ि अंतर्गत चलबलपुर के निवासी माकपा कर्मी भरत मण्डल के चाय के दुकान को बीते रात समाजविरोधीयों द्वारा जलाने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी मिठू मण्डल ने नीमचा फाड़ि में लिखित शिकायत दर्ज कराई.उन्होंने बताया कि रोज की भांति भरत मण्डल अपने चाय की दुकान बन्द करके घर गए,रात्रि लोगो ने खबर दिया कि उनके दुकान में आग लग गयी है,जा कर देखा तो दुकान पूरी तरह जल गई.इस घटना को लेकर माकपाइयों में आक्रोश है,एवं पुलिस को तत्काल आरोपियों की तलाश कर सजा दिलाने की मांग किया.


0 टिप्पणियाँ