स्वास्थ्य साथी कार्ड बनवाने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, कार्ड को लेकर लोगों में दिखा उत्साह



रानीगंज:– (क्रांति सिंह)राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में से एक स्वास्थ्य साथी योजना को जमीनी स्तर पर पूर्ण रुप से कार्यवांवित करने के लिए एक ओर जहां राज्य सरकार गंभीर दिख रही है, वहीं दूसरी ओर इस योजना को लेकर आम लोगों में भी उत्साह बढ़ता जा रहा है.


 राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा है कि स्वाथ्य साथी कार्ड धारकों की चिकित्सा नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा. वहीं दुआरे सरकार शिविर में भी सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ स्वास्थ्य साथी कार्ड बनवाने के लिए देखी गई. बुधवार को भी जेमेरी ग्राम पंचायत के प्रांगण में स्वास्थ्य साथी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों की लम्बी कतार देखी गई. स्थानीय मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि दुआरे सरकार शिविर के दौरान जिन लोगों ने स्वास्थ्य साथी कार्ड के लिए आवेदन किया था, उन्ही का आज कार्ड बनाने का कार्य किया गया. इस दौरान 229 लोगों को कार्ड प्रदान किया जाएगा. कार्ड मिलने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. कड़ी धूप में भी लोग स्वास्थ्य साथी कार्ड बनवाने के लिए लम्बी कतार में खड़े रहें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर