श्रमिक की लंबित पडी पदोन्नत्ति की मांग को लेकर सातग्राम इंक्लाइन कोलियरी में एटक का धरना प्रदर्शन




 जामुड़िया- ई सी एल के सातग्राम इनकलाइन में सोमवार की सुबह कोलियरी मैनेजमेंट के खिलाफ श्रमिकों द्वारा एआईटीयूसी के बैनर तले 4 घंटो तक धरना प्रदर्शन किया.एटक के शाखा अध्यक्ष जय किशन मिश्रा ने बताया कि सातग्राम एरिया क्षेत्र के नीमडांगा प्रोजेक्ट स्थित सतग्राम इंक्लाइंन में काम करने वाले कर्मी विष्णु देव नोनिया को 2004 के बाद से अभी तक एसएलपी(सेवा सबंधी पदोन्नति) नहीं मिला है. कई बार एसएलपी यानी पदोन्नति को लेकर ईसीएल मैनेजमेंट जानकारी भी दी गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जय किशन मिश्रा ने कहा कि विष्णु देव नोनिया की पदोन्नति को लेकर कई बार मैनेजमेंट के पास आवेदन की गई ,लेकिन बार-बार बहाना बना दिया गया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिनों में मैनेजमेंट हमारी मांग को पूरा नहीं करती है इसके बाद हम सब श्रमिक भूख हड़ताल पर जाएंगे. जय किशन मिश्रा ने आगे कहा ईसीएल के श्रमिक जब रिटायर होते हैं तो प्रबन्धन की तरफ से रिटायर मेन्ट मेडिकल सुविधा के लिए ₹40 हजार रुपये काटे जाते, हैं पर इसका कोई वैध कागजात प्रबन्धन की और से नही दिया जाता है,हमें इसका प्रमाण पत्र मिलनी चाहिए. वहीं उन्होंने पे स्लिप को लेकर हो रही गड़बड़ी करने का मुद्दा भी उठाया.दोपहर 12 बजे तक चले यह धरना प्रदर्शन तब समाप्त हुई ,जब सातग्राम एरिया के उप मुख्य कार्मिक प्रंबन्धक संजीव घोष ने विष्णु देव नोनिया के लंबित एस एल पी के अनुमोदन पत्र देने की बात कहा,वहीं श्रमिको के सेवानिवृत्त के पश्चात मेडिकल खर्च के रूप में लिए जाने वाले 40 हजार रुपयों के प्रमाण पत्र भी दिलाये जाने का अश्वाशन दी गयी. इस धरना प्रदर्शन में गोपाल शरण ओझा,सुशील कुमार दे, लिंगराज प्रधान, प्रधान श्रवण सिंह, आलमगीर मियां, मिर्जा गालिब तथा विष्णु देव नोनिया भी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त