रानीगंज-आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर देश सहित विदेशों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं. रानीगंज के आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की तरफ से पंडित रविशंकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर बेजुबान जानवरों को पानी की व्यवस्था करने का लक्ष्य लिया गया.आर्ट ऑफ लिविंग के इस कार्य में रानीगंज की वॉइसलेस संस्था पूरी मदद कर रही है. जन्मदिन के एक दिन पहले विगत गुरुवार रानीगंज के विभिन्न जगहों पर 20 पानी पीने के लिए सीमेंटेड नाद लगाए गए, जहां पशु आराम से इस भीषण गर्मी में पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकेंगे. आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की तरफ से प्रियंका बनर्जी ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु श्री रविशंकर जी के जन्मदिन क़ो 156 देशो में मनाया जा रहा है, इस 156 देशों में कुल 1000 से भी ज्यादा सेंटर है, जहां तरह तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं.हमारी सेंटर भी उनके जन्मदिन को मानवता की सेवा में लगाने को प्रस्तुत हुई है.


0 टिप्पणियाँ