चिरेका में वेंडर्स मीट आयोजित, वेंडर्स आधार बढ़ाने पर जोर



चित्तरंजन : चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) द्वारा 13 मई 2022 को चिरेका में एक वेंडर्स मीट का आयोजन किया गया।। इस मीट का उद्देश्य विशेष रूप से आयातित लोको आइटम के लिए नए वेंडर्स को विकसित करना और मौजूदा वेंडर्स आधार को बढ़ाना और उनके के साथ समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया है। सभी आयातित लोको आइटम, उच्च मूल्य की लोको आइटम और लोको आइटम जिनके लिए बहुत कम अनुमोदित स्रोत उपलब्ध हैं, उन्हें प्रदर्शित किया गया।स्वदेशीकरण की आवश्यकता, लोको निर्माण में आत्मनिर्भर भारत को साकार बनाने एवं वेंडर्स का आधार बढ़ाने पर जोर दिया गया। श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक ने वेंडर्स मीट का उद्घाटन किया और इन लोको आइटम को विकसित करने के लिए वेंडर्स से रुचि लेने के लिए प्रदर्शित लोको आइटम का परिदर्शन किया। वेंडर्स मीट में श्री आर. पी मिश्रा, पीसीईई, श्रीए. के वर्मा, पीसी एम एम और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। श्री एस. के. कश्यप, महाप्रबंधक ने अपने भाषण में वेंडर्स से भारतीय रेलवे के साथ व्यापार के लिए आगे आने का आह्वान किया, जोवेंडर्स के आधार पर बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहा है।श्री कश्यप ने उनसे भारतीय रेलवे की उत्पादन इकाइयों को रोलिंग स्टॉक के उत्पादन के लिए बोर्ड द्वारा सौंपे गए लक्ष्यों को साकार करने के लिए चिरेका के परिवर्तन अभियान में जोड़ने के लिए खुद को बिजनेस पार्टनर के रूप में मानते हुए भारतीय रेलवे के साथ जुड़ने का आग्रह किया। श्री महेश कुमार, सीएमएम/ मैकेनिकल और श्री ए चक्रवर्ती , सीईई/डिजाइन ने इस विषय पर संबंधित क्षेत्रों पर प्रस्तुति दी। इस वेंडर्स मीट में 80 से अधिक वेंडर्स ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर