ऑटो - टोटो के विवाद में फंसे मेयर और घोषित उपमेयर



आसनसोल : राजनीतिक नेताओं और पुलिस के प्रयास के बावजूद भी आसनसोल शिल्पांचल में टोटो और ऑटो चालकों के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। ऑटो और टोटो चालकों को अलग-अलग रूट दे दिए जाने के बावजूद भी आए दिन ऑटो और टोटो चालकों में सवारी चढ़ाने को लेकर या रूट को लेकर विवाद हो ही रहा है। कहीं-कहीं यह विवाद मारपीट में भी तब्दील हो जा रही है। इनके आपसी विवाद के कारण आम जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऐसा ही एक विवाद सोमवार को आसनसोल नगर निगम मुख्यालय गेट के सामने देखने को मिला। जहां सवारी उठाने के मुद्दे पर ऑटो और टोटो चालकों के बीच बहस होने लगी। बहस धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। जिसके कारण जीटी रोड पर जाम लग गया। जीटी रोड पर गाड़ियों की कतार लग गई।इसी दौरान आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और घोषित उपमेयर अभिजीत घटक भी निगम कार्यालय आ रहे थे। उनका भी वाहन जाम में फंस गया। जाम के कारण के बारे में जब अभिजीत घटक को पता चला। तो वे आक्रोशित होकर अपने कार से उतरे और घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने दोनों पक्षों को डांट डपट कर हटाया। तब जाकर जाम हटा। इसके बाद उन्होंने निगम कार्यालय के सामने ऑटो और टोटो को नहीं लगाने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त