रानीगंज- रानीगंज थाना के निमचा फाड़ी अंतर्गत जेके नगर लाइन पार माडी दुकान इलाके में बीते रात 12 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे के आसपास 20 वर्षीय युवती घर के समीप किराना दुकानदार सुमन मंडल उर्फ गौतम की दुकान से सामान लेने के दौरान गर्मी की वजह से सुनसान का फायदा उठाकर उक्त युवती के साथ बलात्कार जैसे घिनौने कारनामे को अंजाम दिया. आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची जहां उसने अपने घरवालों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों की तरफ से निमचा फाड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई, साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रानीगंज के आलूगोडिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था. फाड़ि में शिकायत दर्ज करवाने के 1 महीना बीत जाने के बावजूद भी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर था. मंगलवार निमचा फाड़ी पुलिस ने आरोपी सुमन मंडल को श्रीपुर इलाके से धर दबोचा. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. बुधवार आरोपी सुमन मंडल को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने 3 दिन पुलिस रिमांड के आदेश सुनाए.


0 टिप्पणियाँ