बर्नपुर : बर्नपुर वोलेंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का 39 वां स्थापना दिवस के अवसर पर आर्गेनाइजेशन की ओर से शनिवार को अपर रोड मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस दौरान संगठन द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित हुए. जिसमें मुख्य रुप से कोलकाता सेंट्रल ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ स्वपन सोरेन, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, स्वास्थ्य भवन के अधिकारी डॉ श्रीजीत राय, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास, उप अधीक्षक कंकण रॉय, मेडिकल चीफ ऑफिसर सास्वती सेनगुप्ता, हीरापुर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर श्रीनाथ पाल, हीरापुर थाना प्रभारी प्रसनजीत रॉय, इलाके के सभी पार्षद, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीण धर सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान 30 लोगों को डॉक्टर कार्ल लाइंस पुरस्कार, 40 लोगों को रक्तदाता सम्मान, 5 लोगों को नागरिक सम्मान से नवाजा गया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बर्नपुर वोलेंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन की भूरी-भूरी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस आर्गेनाइजेशन की वजह से आज शिल्पांचल ही नहीं बल्कि पूरे बंगाल में रक्तदान आंदोलन तेजी से फल-फूल रहा है.इस संस्था की वजह से पूरे शिल्पांचल में कहीं भी किसी को भी रक्त की वजह से मरीज की मौत नहीं हो रही है. इस संगठन ज्यों ही पता चलता है कि किसी को रक्त की जरूरत है. उनके पास रक्त पहुंचा दिया जाता है. संगठन के प्रमुख प्रवीण धर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा संगठन को और भी आगे ले जाने के लिए सभी का सहयोग मांगा.

0 टिप्पणियाँ