आसनसोल और दुर्गापुर में 31.05.2022 को ‘‘गरीब कल्याण सम्मेलन – संपूर्ण सशक्तिकरण’’ का आयोजन



आसनसोल : संपूर्ण सशक्तिकरण के साधन के रूप में गरीब कल्याण पर 31.05.2022 को 09:00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित होगी, जिसमें भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री महोदय संवाद करेंगे। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विवेकानंद (डुरांड) इंस्टीच्युट/आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशन (प्लेटफॉर्म सं.1) पर सीधा वीडियो प्रसारण की व्यवस्था की है, जहाँ माननीय स्थानीय सांसद/विधायक और साथ में अन्य गणमान्यजन व लाभार्थीजन इस कार्यक्रम के साक्षी होंगे। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न उन्नयन मूलक कार्यक्रमों से आम जनता को अवगत कराने हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।


दक्षिण पूर्व रेलवे पर ट्रैफिक एवं पाॅवर ब्लॉक के लिए आसनसोल - हल्दिया - आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रद्दकरण


आसनसोल : दक्षिण पूर्व रेलवे पर आद्रा मंडल के आद्रा - मिदनापुर सेक्शन में ओंदाग्राम - विष्णुपुर स्टेशनों के बीच रक्षित समपार फाटक के स्थान पर सबवे (एनएचएस) के निर्माण हेतु 31.05.2022 (मंगलवार) को 8 घंटा के लिए ट्रैफिक सह पाॅवर ब्लॉक की योजना है। परिणाम स्वरूप, 22330/22329 आसनसोल - हल्दिया - आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (31.05.2022 को होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।


पारसनाथ एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर एक शयनयान श्रेणी के कोच का बढ़ाया जाना


आसनसोल : यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर से 07.06.2022 से 28.06.2022 तक खुलने वाली और आसनसोल से 09.06.2022 से 30.06.2022 तक खुलने वाली 12941/12942 भावनगर - आसनसोल - भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में (नामित दिनों पर) अस्थाई तौर पर शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) का एक अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त