वसूलीबाज सरकार को लोकसभा उपचुनाव में हराना है-शुभेंदु अधिकारी






जामुड़िया-आसनसोल लोकसभा एक बार फिर से भाजपा का कब्जा जमाने के लिए बीजेपी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार कर रही है. भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए नंदीग्राम से सांसद शुभेंदु अधिकारी पहुंचे हुए हैं. शनिवार जामुड़िया के अखलपुर ब्रिज से गाजे बाजे के साथ रोड शो किया गया. यह रोड शो कुंआ मोड़, बडतल्ला,जामुड़िया ग्राम,पेट्रोल पंप, जामुड़िया बाजार होते हुए बस स्टैंड तक जाकर पथ सभा में तब्दील हो गयी. पथ सभा में सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी ने आसनसोल की जनता को रमजान और नवरात्रा की शुभकामनाएं दी. अपने भाषण में उन्होंने रामपुरहाट का जिक्र किया.सांसद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि रामपुरहाट में जिस तरह से नरसंहार की घटना घटी है, यह बहुत ही दुखद है. अनीश खान की मौत को भी लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. पश्चिम बंगाल में गुंडों का शासन चल रहा है.इस बार के लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी की वसूलीबाज सरकार को हराना है, और भूमि कन्या, घर की बेटी अग्निमित्र पाल को भारी मतों से वोट देकर विजय बनाना है.भाजपा के इस चुनावी प्रचार में भाजपा के सुमित्रो खां, चंदना बाउरी, अजय पोद्दार, लखन घोरुई, जितेंद्र तिवारी,प्रमोद पाठक, संतोष सिंह, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, निरंजन सिंह, अग्निमित्रा पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली