जामुड़िया - जामुड़िया थाना मोड़ स्थित बाबा खड़ेसरी मंदिर में चैती दुर्गापुजा पहले बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती थी.चैती दुर्गा पुजा को देखने के लिए लोग दूर दूर से आया करते थे, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना के कारण यह पूजा बड़ी सादगी के साथ मनाई जा रही थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना के घटते स्तर को देखते हुए बड़े धूमधाम के साथ दोबारा पूजा मनाई गई. इस चैती दुर्गापुजा में परम्परा के अनुसार सर्वप्रथम मंदिर के प्रांगण में महाबीर अखाड़ा का आयोजन किया जाता है,जिसमें आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत पगड़ी ओर बैच पहनाकर सम्मानित कर, बाजे गाजे के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई .यह शोभायात्रा थाना मोड़ से शुरू होकर जामुड़िया बाज़ार, बाटामोड़, पेट्रोल पम्प होते हुए जामुड़िया थाना के समीप स्थित तालाब में मूर्ती विसर्जित किया गया। मौके पर गोपाल मिश्रा,साधन राय, शेख शानदार, घनश्याम जयसवाल, आशीष वर्मा, ममुन रसीद, राजेश शर्मा उपस्थित रहें. इस दौरान घनश्याम जयसवाल ने कहा कि जामुड़िया इलाके में एकमात्र इस खड़ेसरी मंदिर में चैती दुर्गापुजा उत्सव मनाई जाति हैं, यहाँ पर नौ दिनों तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है,जिसमें अंचल के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना के कारण यह पूजा सादगी के साथ मनाई जा रही थी,परन्तु इस बार का नजारा कुछ अलग ही था. इस बार लोगों ने चैती दुर्गा पुजा में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर, इस पुजा काफी धूम और सम्मान के साथ मनाया गया. साथ ही प्रशासन ने भी संपूर्ण रूप से पूजा में सहयोग दिया.


0 टिप्पणियाँ