जामुड़िया : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी अभिजीत चटर्जी और जामुड़िया थाना प्रभारी संजीव दे पर चुनाव आयोग का गाज गिरा है. चुनाव पुलिस पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने इन दोनों थाना प्रभारियों को त्वरित तबादला करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों के साथ मुलाकात की थी और कुछ पुलिस अधिकारियों पर तृणमूल का कैडर बनकर कार्य करने का आरोप लगाया था. भाजपा ने मांग की थी कि कुछ थाना प्रभारी निष्पक्ष होकर कार्य नहीं कर रहे हैं. वे मतदान को प्रभावित कर सकते हैं. माना जा रहा है इसी के आलोक में इन दोनों प्रभारियों को भी तबादला की गई है.हालांकि भाजपा का यह भी मानना था कि जिस तरह जिला शासक के नेतृत्व में नगर निगम का चुनाव हुआ और वहीं जिला शासक उपचुनाव भी करवा रहे हैं, तो वे भरोसा करने लायक नहीं है.यह देखना है कि दो प्रभारियों के तबादला के बाद जिला शासक का भी तबादला होता है या नहीं.










0 टिप्पणियाँ