आसनसोल से कोलकाता वोल्वो बस में पुलिस ने चलाया जांच अभियान
बैग में करीब लाखो रुपए होने की पुष्टि
दुर्गापुर: दुर्गापुर सिटी सेंटर बस पड़ाव पर बुधवार की दोपहर आसनसोल से कोलकाता जा रही वातानुकूलित वोल्वो बस में सिटी सेंटर फाड़ी की पुलिस ने जांच अभियान चलाते हुए रुपए से भरा बैग बरामद कर युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई. वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैग में रुपए का बंडल था , युवक बैग को लेकर कोलकाता का टिकट काट कर ले जा रहा था. उल्लेखनीय है कि आसनसोल से कोलकाता की ओर जाने वाली श्यामली नामक वोल्वो बस बुधवार दोपहर जब सिटी सेंटर बस पड़ाव पर पहुंची, उसी दौरान सिटी सेंटर के फाड़ी इंचार्ज कुछ जवानों को लेकर अचानक बस में जांच अभियान चलाया. अभियान के तहत 1 युवक के पास से बैग बरामद कर उसकी जांच की, तो बैग में काफी रुपए पाए गए. उस दौरान युवक बचने के लिए चेहरे को छिपाने का प्रयास करने लगा. संदेह होने पर युवक का बैग जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया गया. बस पड़ाव पर बैग मिलने की खबर से पड़ाव पर काफी यात्रियों की भीड़ जमा हो गई. प्रत्यक्षदर्शी बस में यात्रा कर रहा एक युवक ने बताया कि बैग में करीब पांच लाख रुपए थे. युवक उसे लेकर कोलकाता जा रहा था. लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से नजर दारी तेज कर दी गई है, इसके पहले भी पांडेश्वर ,आसनसोल, रानीगंज में पुलिस में रुपए से भरा बैग बरामद किया था. उसी के मद्देनजर बुधवार सिटी सेंटर बस पड़ाव पर पुलिस ने रुपए से भरा बैग बरामद किया है , इस बारे में जांच कर रही पुलिस ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया था . पूछताछ के बाद पता चला कि कोलकाता किसी मरीज के लिए युवक रुपए ले जा रहा था .पूछताछ के युवक को रिहा कर दिया गया है.









0 टिप्पणियाँ