रानीगंज-नेशनल हाईवे 2 टी बी अस्पताल के समीप घटित सड़क दुर्घटना में लॉरी चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शुक्रवार रात 10:30 बजे एक 8 चक्का लॉरी आसनसोल से रानीगंज की तरफ आ रही थी, वहीं रानीसायर स्थित टीवी हॉस्पिटल के पास सरसों तेल लदी 10 चक्का लॉरी राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर सड़क के किनारे खड़ी थी.आसनसोल से आ रही लॉरी की गति काफी तेज थी ,जिसकी वजह से उसने सड़क के किनारे खड़ी 8 चक्का लॉरी में जोरदार धक्का दे मारा, टक्कर काफी जोरदार थी, जिसकी वजह से 8 चक्का लोरी का चालक केबिन में फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने पर पंजाबी मोड फाड़ी पुलिस को खबर दी गई,मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और पंजाबी मोड़ फाड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंची और एक घण्टे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा.चालक बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी दुर्घटना कोई पहली बार नहीं हुई है अक्सर ही रास्ते के किनारे खड़े वाहनों में तेज गति से आ रही वाहन टक्कर मार देती है, जिससे जानमाल का नुकसान होता है. पंजाबी मोड़ के आसपास सड़क किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती है जो कि दुर्घटना की मुख्य वजह है, यात्रियों से भरी बस या फिर मालवाहक गाड़ियां अक्सर ही दुर्घटना की शिकार होती है. साथ ही जाम की समस्या भी बनी रहती है. पुलिस प्रशासन को बार-बार इस विषय पर शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसका नतीजा,आम जनता दुर्घटना की शिकार होती है.



0 टिप्पणियाँ