आसनसोल लोकसभा सीट के लिए बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा एवं बालीगंज के लिए बाबुल सुप्रियो तृणमूल के उम्मीदवार





आसनसोल : आसनसोल लोकसभा एवं बालीगंज विधानसभा उपचुनाव के तिथि की घोषणा होते ही तृणमूल ने अपने दोनों सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा आज ट्वीट के माध्यम से कर दी है। आसनसोल से बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता तथा भाजपा के पूर्व स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा एवं बालीगंज से आसनसोल के पूर्व सांसद प्रसिद्ध गायककार बाबुल सुप्रियो को तृणमूल उम्मीदवार बनाया गया है। चर्चा में सबसे ऊपर नाम सायनी घोष का था परंतु आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट देने पर ममता बनर्जी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। मालूम हो कि बीते शनिवार को आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तिथि की घोषणा हो गई है 12 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए आगामी 17 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी 24 मार्च नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 28 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता