आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर निगम के पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया सम्मान समारोह



आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से गुरुवार की देर शाम आसनसोल नगर निगम के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम के सम्मानित पदाधिकारियों में मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, भावी उपमेयर अभिजीत घटक एवं वसीम उल हक शामिल रहे इन्हें चेंबर के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया। इस दौरान बिधान उपाध्याय ने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि चूंकि उनके पिताजी भी राजनीति में थे और समाज सेवा से जुड़े थे। इस वजह से यहां मौजुद बहुत से लोगों से वह पूर्व परिचित हैं। विकास के कार्य करना जरूरी है लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है उसको बरकरार रखना होगा। लोगों को जागरूक करने के लिए नेताओं से ज़्यादा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग और चेम्बर को ज्यादा बड़ी भूमिका लेनी होगी। चेम्बर द्वारा कुछ सुझाव आसनसोल नगर निगम को दिए गए थे उनके सुझावों का वह स्वागत करते हैं। खासकर जिस तरह से पार्कों के रखरखाव की जिम्मेवारी चेंबर द्वारा ली गई। वहीं निगम के डेवलपमेंट कमिटी में चेंबर के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किए जाने और ट्रेड लाइसेंस के नियमों के सरलीकरण की भी बात कही। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बगाड़िया उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सचिव शम्भूनाथ झा, कोषाध्यक्ष आलोक धर, सतपाल सिंह कीर, सुनील मुकीम, सी मुरली, संतोष दत्ता, अशोक अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात