आसनसोल उत्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मेयर को किया सम्मानित





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के नए बोर्ड के गठन होने के बाद से मेयर घोषित उपमेयर और चेयरमैन को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। प्रत्येक दिन किसी न किसी संस्था के द्वारा सम्मानित करने का दौर जारी है। सम्मानित करने के साथ लोग अपनी समस्याओं को भी मेयर के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को आसनसोल उत्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मनदीप सिंह लाली, संस्था के सचिव मनोज भास्कर, देवाशीष सिंह, कपिल देव प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव रंजीत सिंह, रामअवतार अग्रवाल आदि शामिल थे।मेयर से मुलाकात करने के बाद सचिव मनोज भास्कर ने बताया कि वे लोग आज मेयर को सम्मानित करने के लिए आए थे। उन्होंने आशा व्यक्त किया की मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम में काफी तेज गति से विकास होगा। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता