यूसीमास की प्रतियोगिता में रानीगंज शहर के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन



रानीगंज-यूसीएमएएस के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रानीगंज  शहर के बच्चों ने शहरवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. दरअसल यूसीमास एक संपूर्ण बौद्धिक विकास प्रोग्राम है जिसे शोधकर्ताओं ने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए डिजाईन किया है. यूसीमास में अबेकस के माध्यम से बच्चो के मष्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है.इस प्रतियोगिता में रानीगंज के सात्विक खेतान ने प्रथम स्तर में चैंपियन ट्रॉफी जीतकर अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है. श्री विकास खेतान की बेटी चित्सा खेतान, श्री जी सत्यनारायण के बेटे गंटा सुहास ने छठे स्तर में सेकंड रनर अप स्थान प्राप्त किया है. ऐमन मुनीरा, रितिका ओझा, बिथिका माझी, ऋत्विक मित्तल ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. रानीगंज अंडाल यूसीएमएएस की प्रमुख मधुमिता मिश्रा ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि संस्था के बच्चे केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उच्च स्थान प्राप्त करें, बच्चे की लगन और हमारे प्रयास की वजह से हर साल बच्चे बेहतर प्रदर्शन करते हैं. मधुमिता मिश्रा ने कहा बच्चे के बहुमुखी विकास के लिए हमारे शैक्षणिक संस्थान के सभी शिक्षक प्रयासरत रहते हैं. यूसीएमएएस की प्रतियोगिता में पीयूष घोष, संचिता मित्रा, आराध्या गुप्ता, हार्दिक गुप्ता, चिरायु तोदी, अंशु ज्योति नाग, खुशी, दीपिका सिंह, रूद्र मित्तल, फरहान जेड़ान, अर्नब दास, विद्या भट्टाचार्य, रायमा बनर्जी, सरोजिनी चक्रवर्ती, इशायु खान ने भाग लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली