माहुरी वैश्य मंडल की ओर से सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी देवी का मनाई गयी वार्षिकोत्सव




रानीगंज-शुक्रवार को  रानीगंज ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित माहुरी भवन में माहुरी वैश्य मंडल की ओर से सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी देवी का 16 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर  पूजा अर्चना और भजन संध्या का आयोजन किया गया. बोकारो और आरा से आए हुए भजन मंडली ने भक्ति के गीत गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया. पूजा अर्चना के लिए मां के दरबार को बहुत ही भब्य तरीके से सजाया गया था इसके साथ ही छप्पन भोग मां को चढ़ाया गया. भजन संध्या के अवसर पर संस्था के सलाहकार दिनेश गुप्ता ने बताया कि हर साल हम सभी सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी देवी की पूजा करते हैं, माँ मथुरासिनी देवी माहुरी वैश्य समाज की कुल देवी है. इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में रानीगंज शहर में मनाया जाता है. कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, सचिव मिथिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद गुप्ता, कमलेश चंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय माथुर, शशि भूषण गुप्ता, माहुरी महिला समिति की अध्यक्ष अनीता भदानी, सचिव कविता गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमीषा गुप्ता सही समाज के काफी संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार