बागडीहा प्राथमिक स्कूल के बाहर अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाए कई गंभीर आरोप




जामुड़िया-जामुड़िया थाना के चिचुड़िया ग्राम पंचायत अंतर्गत बागडीहा प्राथमिक स्कूल नहीं खोलने को लेकर अभिभावकों ने सोमवार स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से स्कूल में शिक्षकों के ना आने की वजह से स्कूल के गेट में ताला लगा हुआ है नतीजा हमारी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है. अभिभावकों ने स्कूल बंद रहने की वजह से सरकार की तरफ से मिलने वाले मिड डे मील भी गरीब बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा हैं. विद्यार्थियों ने भी आरोप लगाया स्कूल के क्लासरूम और शौचालय की सफाई शिक्षक उनसे करवाते हैं, इसके अलावा बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे नशीले पदार्थ मंगाए जाते हैं. अभिभावकों का आरोप है कि हमने इस विषय पर शिक्षकों से आपत्ति जाहिर की थी लेकिन उल्टा उन्होंने हम अभिभावकों को ही धमकी दे डाली. मिड डे मील बनाने वाली सीमा मंडल ने बताया कि आज स्कूल के गेट में लगे ताले की चाबी उनके पास नहीं थी इस वजह से वह मिड डे मील नहीं बना पाई, उन्होंने कहा कि  जब शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं तो उन्हें चाभी दे देते हैं, ताकि वह बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार कर सके. घटना की खबर पाकर केंदा फाड़ी की पुलिस घटनास्थल पहुंची और किसी तरह मामले को शांत करवाया.वहीं इस विषय पर जामुड़िया ब्लॉक 2 के शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि दीपंकर अधिकारी ने बताया कि बेवजह स्कूल बंद रखना गलत है, उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय की जानकारी नहीं थी, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों द्वारा जानकारी देने के बाद इस विषय पर संज्ञान लिया जाएगा. दूसरी तरफ जिन शिक्षकों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता