रानीगंज-खारसुली स्थित श्रद्धा तोदी के निवास स्थान में गुरुवार की देर शाम श्री श्याम बाबा के भजन संध्या का आयोजन किया गया.श्याम भक्त संतोष तोदी ने कहा कि श्याम बाबा को हारे का सहारा कहा जाता है जो भी भक्त श्याम बाबा की आराधना करते हैं .बाबा उन पर अपार अपनी कृपा प्रकट करते हैं .उनके दुखों का निवारण करते हैं और भक्तों की पुकार तुरंत सुनते हैं. भजन संध्या के दौरान श्याम बाबा की आराधना और उनके गीत भक्तों को सुनाए गए.भजन गायक विजय छावछरिया ने श्याम प्रभु पर आधारित कई भजनों की प्रस्तुति की, जिनकी गाने की धुन पर भक्त नाचते झूमते नजर आए. भजन संध्या के साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया. भजन संध्या कार्यक्रम में समाजसेवी पवन तोदी, संजय पातेसरिया, शिवकुमार तोदी, कैलाश तोदी रघुनंदन तोदी,श्री कृष्ण तोदी, रामअवतार तोदी सहित कई लोग उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ