जामुड़िया ब्लॉक दो टीएमसी अध्यक्ष के घर में हुई डकैती, बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर डेढ़ लाख नगद और 10 भरी सोना लेकर हुए फरार




जामुड़िया-केंदा एरिया स्थित छोरा अस्पताल कॉलोनी में हुई डकैती की घटना ने खलबली मचा कर रख दी है. डकैती की घटना तृणमूल कांग्रेस जामुड़िया ब्लॉक 2 के अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य के घर में हुई है. घटना के संबंध में सुकुमार भट्टाचार्य की पत्नी श्रावणी भट्टाचार्य ने कहा कि भोर 3 बजे के आसपास छह नकाबपोश हथियारबंद लोग घर के पीछे की दीवार फर्लांग कर आंगन में घुसे थे. इसके बाद बाथरूम के सहारे खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर लूटपाट को अंजाम दिया.लुटेरों ने मुझे और मेरे बेटे को बंधक बना लिया. श्रावणी भट्टाचार्य ने बताया कि घर से करीब डेढ़ लाख नगद और 10 भरी सोने के आभूषण की डकैती की गई है. वहीं ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य ने कहा कि जब घर में डकैती हुई उस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे, पत्नी ने फोन कर लूटपाट की घटना की जानकारी दी. डकैती की खबर मिलते ही सुकुमार भट्टाचार्य ने केंदा फाड़ी में एफ आई आर दर्ज करवाई जिसके बाद बनबहाल फाड़ी की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई.इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चोर सत्तादल के कद्दावर नेताओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में हम आम जनता कहां सुरक्षित है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों के का पता लगाकर उन्हें सजा दिलाई जाएगी.इस घटना से अंचल के लोग अपनी जान माल की रक्षा को लेकर चिंतित हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त