उसके हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर विरोध जताया
रानीगंज- हावड़ा निवासी आलिया यूनिवर्सिटी के 28 वर्षीय छात्र नेता अनीश खान के हत्या के विरोध और उसके हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग को देशव्यापी आंदोलन में पश्चिम बंग गाणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ रानीगंज शाखा ने भी साथ दिया, इसी क्रम में शनिवार सियारसोल राजबाड़ी मोड़ पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ कर प्रतिवाद किया गया.सभा के दौरा संगठन के संयुक्त सचिव असिताभ दास गुप्ता ने कहा कि अनीश की हत्या के पीछे बहुत बड़ा षड्यंत्र हैं जिसमें प्रशासन भी मिली हुई है, उन्होंने कहा के अनीश की हत्या के पीछे खुद पुलिस केअधिकारी मिले हुए हैं,वही अनीश के पिता ने अपने बेटे के हत्या के मामले में सीबीआई के जांच की मांग की है, और कहां के मेरे बेटे के हत्या के पीछे पुलिस प्रशासन की पूरी मिलीभगत है, तो मैं कैसे ऐसे कानून पर विश्वास करूं , जो खुद मेरे बेटे के हत्या के पीछे है, मेरे कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हुई थी, इसीलिए मुझे सीबीआई जांच चाहिए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहें पश्चिम बंग लेखक शिल्पी संघ रानीगंज शाखा के सचिव फाल्गुनी चट्टोपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, अनूप मिश्रा, बासुदेव मंडल चट्टोपाध्याय, एवं संघ के कई सदस्य गण.

0 टिप्पणियाँ