सीपीआईएम एरिया कमेटी की तरफ से रानीगंज थाना में छह सूत्री मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन




रानीगंज- नगर निगम चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने की मांग पर रानीगंज सीपीआईएम एरिया कमेटी की तरफ से रानीगंज थाना में ज्ञापन सौंपा गया. बुधवार शाम पोस्ट ऑफिस मैदान से रैली निकालकर रानीगंज थाना तक गई ,जिसमें कई सीपीआईएम समर्थकों ने हिस्सा लिया. ज्ञापन कार्यक्रम में सीपीआईएम नेता सुप्रियो राय दिबेन्दु मुखर्जी, कल्लोल घोष, मोनोजित बोस, संजय प्रमाणिक ने भाग लिया.इस दौरान सीपीआईएम रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से छह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. सीपीआईएम कल्लोल घोष ने कहा चुनाव से पहले रानीगंज के सभी सीसीटीवी कैमरे को ठीक करना होगा और जन बहुल इलाके में नए कैमरे लगाने होंगे. रानीगंज ईसीएल आवास, रेल आवास और सभी जन बहुल इलाके में सी सी टी वी कैमरे लगाने होंगे. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि रानीगंज के ईसीएल आवास में समाज विरोधी लोग चुनाव के दौरान रह सकते हैं. इस पर भी नजर डालनी होगी. इसके साथ ही सीपीआईएम प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में मदद करनी होगी, ताकि किसी तरह की अशांति ना हो.चुनाव के दौरान वोट लूट ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को व्यवस्था करनी होगी. सीपीआईएम की तरफ से कहा गया कि अक्सर ही चुनाव के दौरान सत्ता दल की तरफ से विरोधी दलों के ऊपर अत्याचार किया जाता है, उनके साथ मारपीट की जाती है. कई कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है, इसे देखते हुए ही पुलिस प्रशासन पर दबाव डाला गया है. ताकि नगर निगम चुनाव में माहौल शांतिपूर्ण रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त