जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 5 के पाथरडांगा में 34 वर्षीय एक गरीब आदिवासी बीमार महिला अंजली मेजियाइन के बेहतर इलाज के लिए टीएमसी एससी सेल के कर्मियों ने एक दिन के भीतर स्वास्थ्य साथी कार्ड बना कर दिया. इस विषय पर जामुड़िया ब्लॉक एक के एससी सेल के नेता दिनमय बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बंगाल की समस्त जनता को निःशुल्क चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य साथी कार्ड बनाने का फैसला लिया है.किन्हीं समस्याओं के कारण कुछ लोगों का कार्ड किसी कारण वस अभी तक नहीं बन पाया था ,इन्हीं में से एक यह महिला है. मौजूदा समय में यह महिला गंभीर बीमारियों के कारण मुसीबतों से घिर चुकी है. इस महिला का महज कुछ घंटों में स्वास्थ्य सांथी कार्ड तैयार किया गया है ,ताकि इसे निशुल्क चिकित्सा की सुविधा मिल सके.आम जनता की मुसीबतों में खड़ा रहना ही तृणमूल के हर कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है ,जिसे हमने निभाने का थोड़ा प्रयास किया है.
इस कार्ड को तैयार करने में वंदना रुइदास, नकुल रुईदास, बुधन रुईदास, कार्तिक बाउरी, कनाई बाउरी, बादल बाउरी, बुबाई बाउरी, सुकुमार बाउरी इन सभी के भरपूर सहयोग से ही यह कार्ड बन पाया है.

0 टिप्पणियाँ