रानीगंज-आने वाले आसनसोल नगर निगम चुनाव में अब मात्र 5 दिन ही बाकी रह गए हैं ,ऐसे में टीएमसी पार्टी जगह-जगह कर्मी सम्मेलन कर पार्टी को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास कर रही है. सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित रानीगंज के मिड वे बैंक्वेट हॉल में एक कर्मी सम्मेलन किया गया. इस दौरान टीएमसी जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय, टीएमसी प्रदेश महासचिव वी शिव दासन दासु और टीएमसी यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष सायोनी घोष, रानीगंज विधायक तापस बनर्जी,टीएमसी रानीगंज टाउन अध्यक्ष रुपेश यादव सहित रानीगंज शहर के 11 वार्डों के टीएमसी प्रत्याशी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे. कर्मी सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने सभी 11 वार्डों के टीएमसी प्रत्याशियों को कहा की बहुत कम लोगों को प्रार्थी होने का सुख मिलता है. जनता की सेवा करने का सौभाग्य मिलता है .आप उन सब में से एक हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप अब आराम फरमाईएगा. नेता का मतलब होता है जनता के पास जाना उनकी समस्याओं को जानना, उनके पास खड़े होना. इसलिए अब आप लोग इस चुनाव में कैसे लोगों को अपने तरफ खींच सकते हैं यह यहां के नेतृत्व और प्रत्याशियों पर निर्भर करता है.अगर एक बार चूक गए तो फिर यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा.वहीं टीएमसी यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष सायनी घोष ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना पूरा जीवन इस पार्टी को खड़ा करने में लगाया है. टीएमसी पार्टी को आज इतना ऊपर पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं ने लंबी लड़ाई लड़ी है, जिसका फल है कि आज लोग मां माटी मानुष की सरकार को पहचानते हैं. यूवा तृणमूल कांग्रेस को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा की टीएमसी का हर एक प्रत्याशी को जीतने के लिए लोगों के पास खड़े रहने की जरूरत है. जीत दर्ज करने के बाद जब पार्षद घोषित होंगे तो आपका दायित्व और भी बढ़ जाएगा और उस दायित्व को निर्वाह कर अगर इलाके के लोगो के दिल में जगह बना पाए तब आप सही मायने में टीएमसी कार्यकर्ता कहलाएंगे. टीएमसी प्रदेश महासचिव वी शिव दासन दासु ने कहा की चुनाव प्रसार के लिए मात्र 3 दिन ही बाकी रहे हैं और आप सभी अपनी पूरी ताकत लगा कर ममता बनर्जी की योजनाओं को जनता के पास रखें, ताकि जनता आपको और टीएमसी पार्टी को समझ सके. आसनसोल नगर निगम में एक बार फिर से टीएमसी का राज कायम करना है, ताकि राज्य को विकास के पथ पर आगे लेकर जा सके.

0 टिप्पणियाँ