रानीगंज-रानीगंज के 90 नंबर वार्ड स्थित कुमारबाजार सूर्य मंदिर के पास टीएमसी की तरफ से एक कर्मी सम्मेलन की गयी. टीएमसी प्रत्याशी शक्ति रुईदास के समर्थन में 90 नंबर वार्ड कमेटी की तरफ से करवाए गए इस कार्यक्रम का संचालन अयन मजूमदार ने किया. कार्यक्रम में टीएमसीपी के मीर सिद्धीकी मुख्य रूप से उपस्थित थे.इस दौरान आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर 90 नंबर वार्ड के सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं को एक होने का आवाहन किया गया है. कर्मी सम्मेलन में कहा गया है कि जब तक आपस में एकता नहीं बनाएंगे तब तक जीत पक्की नहीं होगी.मीर सिद्धकी के अलावा रानीगंज टीएमवाईसी अध्यक्ष शुभ भट्टाचार्य, तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला सचिव अशरफ खां भी मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ