ओवर टेकिंग के चक्कर में मारूति वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी में सवार 6 युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज



रानीगंज-रविवार रात 9:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर हुए सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हल्दार बांध इलाके के 18 से 25 साल के 6 युवक मारुति ओमनी वेन में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान ओवरटेकिंग के चक्कर में ओमनी वैन रास्ते के ऊपर खड़ी एक कंटेनर में पीछे से धक्का मार दी, धक्का इतना जोरदार था कि ओमनी वैन की ऊपर की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके साथ ही ओमनी वैन में सवार सभी युवक बुरी तरह से घायल हो गये स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने पर रानीगंज थाना की पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद बिना देरी किए घटनास्थल पहुंची, पुलिस ने घायलों को ले कर  एक बेसरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कंटेनर एसबीआई बैंक की  सामग्री लेकर रानीगंज पहुंची थी .रास्ते के ऊपर खड़े रहने की वजह से ओमनी वैन अनियंत्रित हो कर कंटेनर से टक्कर हो गई. पुलिस द्वारा  दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन