जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 9 के एसएसआइ कोलियरी माजीपाड़ा बड़तला के समीप शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर 200 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, पार्षद वैशाखी बाऊरी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि इस नगर निगम के चुनाव में इस वार्ड के तृणमूल उम्मीदवार को जीत हासिल करवाने का श्रेय यहाँ के सारे जनता का है. आसनसोल नगर निगम चुनाव के प्रचार के समय जब मैं आया था, उस समय यहाँ के जनता ने हमें यह के लोग ने पूरे विश्वास के साथ अश्वासन दिया था कि यहाँ के सारे जनता आप के साथ है. आप लोगों ने उस भरोसे को कायम रखते हुए इस वार्ड से हमारे उम्मीदवार को जीताया और पार्षद बनाया है. हमारे पार्षद सभी इलाकों में जा जा कर सभी लोगों के समस्या को सुनेंगे , समस्या का समाधान करेंगे. मौके पर वैशाखी बाऊरी, नारायण साव, सुभान मियां ,सुभाष कुशवाहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ