पेपर मिल कारखाना के बाहर सीटू की तरफ से की गई गेट मीटिंग




रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल के बाहर एक बार फिर से सीटू की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सीटू नेता हेमंत प्रभाकर ने बताया कि आने वाले 23 और 24 फरवरी के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सीटू की तरफ से गेट मीटिंग की गयी. इसके साथ ही पेपर मिल प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों के साथ की जा रही दुर्नीति के खिलाफ आवाज उठाई गई. उन्होंने ठेका श्रमिकों को स्थायीकरण करने के साथ ही एग्रीमेंट पेपर दिखाने की मांग प्रबंधन से की है. सीटू नेता ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी की तरफ से एक नेता बल्लभपुर पेपर मिल में चल रहे समस्या का समाधान करने के लिए आए थे, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक का बिना नाम लिए ही उन्होंने प्रबंधन से मिलीभगत कर पैसे खाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि प्रबंधन की तरफ से जो एग्रीमेंट पर साइन किए गए थे उसके अनुसार जनवरी महीने से वेतन बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन अभी तक वेतन बढ़ा कर नहीं दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका श्रमिकों को एरियर दिया जाना है. उसका कहीं भी उल्लेख एग्रीमेंट में नहीं किया गया है ,जिससे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि पैसे को लेकर घोटालेबाजी की जा रही है. उन्होंने पेपर मिल प्रबंधन से साफ तौर पर कहा है कि जल्द से जल्द जितनी भी मांगे और जो भी एग्रीमेंट पेपर पर साइन किए गए हैं उन सभी को पूरा किया जाए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त