नाराज भाजपा नेता राजू बाउरी सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक हुए टीएमसी में शामिल



जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम चुनाव से पहले अन्य दलों से छोड़कर तृणमूल में शामिल होने का सिलसिला जारी है.इसी क्रम में बुधवार को तृणमूल विधायक कार्यालय में वार्ड संख्या दो के कैथी ग्राम से राजु बाऊरी के नेतृत्व में ग्राम के सैकड़ो लोगों भाजपा छोड़ तृणमूल में अपना योगदान दिया. ज्ञात हो बीते कुछ दिन पूर्व नाराज भाजपा नेता राजू बाउरी ने सैकड़ो भाजपा समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ने का एलान किया था. इसके आलावे वार्ड संख्या एक के नंदी ग्राम के लोगों ने सीपीआईएम छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में अपना योगदान दिया. वहीं वार्ड संख्या 6 के बेनाली ग्राम से कई लोगों ने तृणमूल का दामन थामा. इन सभी को तृणमूल के  जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय एवं विधायक हरेराम सिंह ने तृणमूल का झंडा पकड़ा कर तृणमूल में शामिल किया. इस दौरान श्रीपुर के परित्यक्त चानक से बीते मंगलवार को 15 वर्षीये बच्चे को अपने जान को जोखिम में डाल कर सही सलामत निकालने पर मौहम्मद रिजवान ओर चिन्टू खान को फूल का माला, मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विधान उपाध्याय ने कहा कि जो लोग अन्य दलों से तृणमूल में शामिल हुए हैं. उनका स्वागत है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. तृणमूल में सभी एक सामान है. यहाँ नया पुराना कोई भी नहीं है, हमलोग तृणमूल के एक सैनिक है. सभी को मिलकर एक साथ रहकर इस नगर निगम के चुनाव में 13 के सभी वार्डो में शान्ति पुर्ण से वोट करवा कर जीत दिलाना है. मौके पर हरेराम सिंह, साधन राॅय, शेख शानदार, शेख दिलदार, प्रेमपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता