मकर संक्रांति के साथ ही विष्णुपुर में टुसू पर्व की दिखी धूम




बांकुड़ा-बांकुडा में भी मकर संक्रांति की धूम देखी गई, मकर संक्रांति के दिन विष्णुपुर इलाके में टुसु भसान उत्सव की धूम देखी गई। जमुना बांध इलाके में गाना बजाना और धूम मचाते लोग दिखाई पड़े। 1 महीना तक पूजा करने के बाद मकर संक्रांति के दिन टुसु को नदी या तालाब में विसर्जित किया जाता है। सोशल मीडिया के युग में आज भी ग्रामीण इलाकों में इस तरह के उत्सव की धूम देखी जाती है। बांकुड़ा, पुरुलिया जिले में टुसू उत्सव को किसानों का उत्सव कहा जाता है। अगहन संक्रांति से पौष संक्रांति तक 1 महीने तक उत्सव मनाया जाता है। धान के खेत से एक बंडल नए धान सिर पर रख कर धान घर में लाया जाता है, अगहन महीने की संक्रांति के शाम कुंवारी कन्या एक पात्र में चावल का आटा लगा कर उसे बांधती है, इसके बाद दूब घास गेंदा फूल की माला से सजाकर हल्दी का टीका लगाकर उस पात्र को किसी ऊंचे स्थान पर स्थापित किया जाता है। अब हर एक शाम को टुसु देवी की पूजा की जाती है। पूरे पौष महीने शाम के वक्त देवी को चूड़ा गुड़ बताशा मूली का भोग लगाया जाता है और घर की कुंवारी कन्या देवी का भजन गाती है। ग्राम बंगला में सारा रात इसी तरह के गाने की आवाज सुनाई पड़ती है। पौष संक्रांति यानी मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही कुंवारी कन्या भजन गाते हुए टुसू देवी को नदी या तालाब के किनारे लेकर पहुंचती हैं, जहां उन्हें विसर्जन किया जाता है। आज टुसू पर्व पर विष्णुपुर इलाके में लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त