36 नंबर वार्ड में टीएमसी की तरफ से दीवार लेखन का कार्य शुरू



रानीगंज- रानीगंज के 36 नंबर वार्ड शिशु बागान इलाके में टीएमसी प्रार्थी दीबेन्दु भगत के नेतृत्व में दीवार लेखन शुरू किया गया. इस दौरान टीएमसी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ टीएमसी छात्र परिषद और टीडीबी कॉलेज के जीएस रोहित दत्ता मौजूद थे.दीवाल लेखन के दौरान टीएमसी प्रार्थी दीबेन्दु भगत ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में टीएमसी की जीत पक्की है, क्योंकि जिस तरह से पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है, यह बातें किसी से छिपी नहीं है और जनता को भी सीधा इसका लाभ मिल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे इस वार्ड के लिए चुना है, मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं और मैं यह उम्मीद दिलाता हूं कि आने वाले नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मैं इस इलाके के विकास के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.वहीं टीडीबी कॉलेज के जीएस रोहित दत्ता ने कहा कि तृणमूल छात्र परिषद की तरफ से हर एक वार्ड में घूम कर टीएमसी को वोट देने की जनता से अपील की जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त