आसनसोल : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी ड्रीम परियोजना काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया और इसे देश को समर्पित कर दिया। इस मौके पर पूरे देश में भाजपाइयों के बीच में खुशी की लहर है। पूरे देश में भाजपाई जगह जगह पर पूजा, हवन, यज्ञ का कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी के तहत शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई।आसनसोल जिला भारतीय जनता पार्टी के संयोजक शिवराम वर्मन के नेतृत्व में शिल्पांचल के विख्यात शिव मंदिर चंद्रचूड़ में पूजा अर्चना किया गया और हजारों लोगों को खिचड़ी भोग खिलाया गया। इस मौके पर विवेकानंद भट्टाचार्या , सभापति सिंह , उपासना उपाध्याय , सुदीप चौधरी , अरिजीत राय , विद्या सिंह , भृगु ठाकुर , सुजीत ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे ।वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी के नेतृत्व में आसनसोल ग्राम शिव मंदिर में काशी विश्वनाथ धाम के उदघाटन को लेकर पूजा - अर्चना की गई । मौके पर भाजपा के जिला सचिव दिलीप दे , विनोद राजहंस , राम अधिकारी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ