आसनसोल : राज्य में दुर्घटना के ग्राफ को नीचे करने के लिए 5 वर्ष पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता को जागरूक करने के लिए सेफ लाइफ सेव ड्राइव अभियान का शुभारंभ की थी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन प्रतिवर्ष इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार निलकांतम के नेतृत्व में ट्रैफिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चित्रा मोड़ से शुरू होकर जीटी रोड स्थित भगत सिंह मोड़ के पास आकर समाप्त हुई। इसमें सिविक कर्मियों ने भाग लिया। इसमें डीएम एस अरुण प्रसाद, एडीएम डा. अभिजीत शेवाले, आसनसोल नगरनिगम के प्रशासक अमरनाथ चटर्जी, डीसीपी अंशुमान साहा, डीसीपी आनंद राय, डीसीपी डा. कुलदीप एसएस, डीसीपी अभिषेक मोदी समेत तमाम पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस का जागरूकता अभियान एक दिसंबर 2021 से शुरू होकर 31 जनवरी 2022 तक दो महीने चलेगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान के दौरान जो भी विद्यार्थी बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाएंगे। उनसे जुर्माना वसूलने के बजाय पुलिस उनके वाहनों के कागजात लाकर हेलमेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिससे कि वह लोग भविष्य में दोबारा बिना हेलमेट वाहन न चलाए। वह लोग हेलमेट खरीदकर लाएंगे, तो ही उनका वाहन छोड़ा जाएगा। पुलिस ने छूट के साथ हेलमेट मिले इसके लिए कुछ दुकानों से बातचीत की है। दुकानदार भी ट्रैफिक जागरूकता के लिए छूट देने को राजी हुए है पुलिस कमिश्नर के पहल पर हेलमेट दुकानदारों के द्वारा 30% छूट पर हेलमेट बिक्री की जा रही है। यह सूट 31 जनवरी तक मिलेगा। वहीं निगम प्रशासक अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि सेफ लाइफ सेव ड्राइव अभियान के तहत नगर निगम के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नगर निगम कार्यक्रम आयोजित करते रहती है आने वाले दिनों में नगर निगम की ओर से पाड़ा पाड़ा में इस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ