निंघा कोलियरी को बंद होने से बचाने के लिए जैक की गेट मीटिंग






जामुड़िया : इसीएल के श्रीपुर एरिया के निंघा कोलियरी को बंद होने से बचाने के लिए एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए गुरुवार को जैक की ओर से एक गेट मिटिंग का आयोजित किया गया. जैक नेता प्रमोद पाठक ने कहा कि इसीएल एक रणनीति के तहत सभी कोलियरियों को बंद करने की साजिश कर रही है. जिसे हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. निंघा कोलियरी अच्छी गुणवत्ता वाले कोयला का उत्पादन कर रही है. बावजूद इसके मैनेजमेंट की लापरवाही से नुकसान दिखा कर कोलियरी को बंद करवाने की साजिश रच रही है. कोलियरी में पुराने वाइंडिंग इंजन एवं बॉयलर है. इसके विद्युतीकरण की मांग कई सालों से चल रही है, परंतु मैंनेजमेंट टाल-मटोल कर रही है.इसके आलावे और कई मांगें हैं अगर मैनेजमेंट हमारी मांगों को नहीं मानता है तो हमलोग बड़े अंदोलन पर जायेंगे. मौके पर बिजय कुमार सिंह, कमलेश पांडे, एमएन दुबे, किशोर थोर, अजगर अली खान, अरूण पाठक, कमरूद्दीन खान, कल्यान महन्ती आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त