धूमधाम से मना प्रभु यीशु का जन्मदिन

सांता क्लाज ने बांटे बच्चों में उपहार, प्रार्थना सभा के साथ हुए अन्य कार्यक्रम






दुर्गापुर: मानवता को नई राह दिखाने वाले प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस-डे शनिवार  को शहर में आस्था व हर्षाल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के सिटी सेंटर स्थित थैस्कोपिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक संस्थाओं में भी गोष्ठियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्रिसमस पर आकर्षण का केन्द्र रहे संता क्लाज ने बच्चों में उपहार बांटे।क्रिसमस-डे के अवसर पर नगर के थैस्कोपिक  चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें पवित्र बाइबिल की शिक्षा को अपनाने पर बल देते हुए प्रभु यीशु को मानवता का उद्धारक व गुनाहगारों को क्षमा करने वाला सच्चा मसीहा बताया गया। बताया गया कि प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को प्रेम, दया, क्षमा व विश्व बंधुत्व की जो शिक्षा दी है, उस पर चलकर ही इंसानियत को अपनी सर्वश्रेष्ठ मंजिल मिल सकती है। शाम को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशियां समारोह पूर्वक मनायी गयीं जो देर रात तक चली। इसी क्रम में विधाननगर सेंट जोसफ में क्रिसमस ट्री सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान सांता क्लाज ने बच्चों में उपहार का वितरण किया। इसी तरह  के प्रार्थना सभागार में सुबह प्रभु यीशु की प्रार्थना हुई जिसमें सभी वर्गों के लोग तथा अन्य वर्ग के तमाम लोगो ने भाग लिया। वक्ताओं ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण के लिए कम उम्र में ही स्वयं को पैगम्बर के रूप में स्थापित कर पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त