जामुड़िया : ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान का 98वां वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर विहंगम योग पश्चिम बर्दवान जिला संत समाज द्वारा मंगलवार को जामुड़िया क्षेत्र के परासिया स्थित शालडांगा महर्षि सदाफलदेव आश्रम परिसर में 31 कुंडीय विश्वशांति वैदिक हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सोमवार को आश्रम में अखंड स्वर्वेद पाठ का आयोजन हुआ। वार्षिक उत्सव पर मंगलवार की सुबह से ही आश्रम परिसर में भजन प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। भजन मंडली ने सुमधुर भजनों से सद्गुरु भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके पश्चात प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। इसमें सद्गुरु की महिमा की बखान की गई। इसके पश्चात 31 कुंडीय विश्वशांति वैदिक यज्ञ आयोजित हुआ। जिसे आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार एवं मनोज कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण कराया हवन यज्ञ के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालडांगा व निंघा आश्रम के सदस्यों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के सदस्यों ने जानकारी दी कि ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान का वार्षिक उत्सव के तहत विश्वव्यापी कार्यक्रम 13, 14 एवं 15 दिसंबर को आयोजित हो रहा है जिसमें 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश वाराणसी के उमराहां स्थित निर्माणाधीन स्वर्वेद महामंदिर धाम परिसर में 15 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को मौजूद रहेंगे।









0 टिप्पणियाँ