21को भाजपा का दुर्गापुर नगर निगम के समक्ष धरना-प्रदर्शन।

भाजपा ने मेयर का इस्तीफा देने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण






दुर्गापुर:दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप कुमार अगस्ती ने 13 दिसंबर को मेयर पद से पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन को त्याग पत्र सौंप दिया।उनके इस्तीफा दिए जाने को लेकर भाजपा जिला नेता चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बीते साढे चार साल मेयर दिलीप अगस्ती ने पूरे ईमानदारी पूर्व चलाया।उन्होनें कभी भी अवैध कामों को किसी के दवाब पर नही किया।जिसके चलते पार्टी के दवाब पर उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।उनके जाने के बाद से शहर में अवैध कामों को दुर्गापुर नगर निगम के कुछ एमआईसी पार्षद अंजाम दे रहे है।उन्होंने कहा कि कोलकात्ता मुंसिपल कोपरेशन चुनाव में जिस प्रकार से शासक दल के लोगो ने भाजपा प्रार्थियों के मारपीट और बूथ कैप्चर किया।इससे यह जाहिर होता है कि इस राज्य में कानून व्यवस्था का क्या हाल है।लोगो को उनके मत अधिकार से वंचित किया जा रहा है।उन्होंने कहा 2022 में होने वाले दुर्गापुर नगर निगम के चुनाव में भी शासक दल के लोग वोट लुट करने का रणनीति बनाया है।जिसका हम लोग अभी से विरोध करते है।21 दिसंबर को विभिन्न मांगे एवं मेयर के इस्तीफा के विरोध में भाजपा के ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।विधायक लखन घोरूई ने कहा विधायक फंड राज्य सरकार आवंटन नही कर रहा है जिसके वजह से शहर में विकास कार्य करना मुश्किल हो गया।उन्होंने कहा कि शहर के लिए दो फुटबॉल मैदान, हाई माक्स लाईट,जैसे उन्नमूलक कार्य करने का आवेदन राज्य सरकार को दिया गया लेकिन अब तक कोई समाधान नही निकला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त