पति ने पत्नी को जन्मदिन पर उपहार के तौर पर चांद पर जमीन खरीदकर दिया




बांकुड़ा -- वैसे तो पति हो या पत्नी अपने जीवन साथी के लिए एक दूसरे को आनंदित करने के लिए किसी ना किसी उपहार से खुश करते आए हैं, किंतु एक मिसाल ऐसी सामने आई है कि पति ने अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन पर चांद पर जमीन का टुकड़ा खरीद कर उपहार स्वरूप दिया .ऐसी ही घटना बांकुड़ा जिले में वायरल हो पड़ी है. जिले के सिमलापाल थाना अंतर्गत माचातोड़ा के बाशिंदा सुभाजित घोष नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रुमेला सेन को चांद पर जमीन का एक टुकड़ा उपहार स्वरूप खरीद कर दिया. 

शुभजीत घोष जो कि भारत सरकार के पावर ग्रिड में नागालैंड में कार्यरत हैं .अपनी पत्नी रुमेला सेन को उन्होंने व्हाट्सएप पर जमीन के खरीदारी का सर्टिफिकेट भेजा. अपनी वीडियो के माध्यम से श्री घोष ने बताया कि देखा कि कई सिलेब्रेटी चांद पर जमीन खरीद रहे है, तब मुझे भी कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद जागी .इसकी जांच मैंने यूट्यूब एवं नेट पर सर्च किया, जहां प्रक्रिया के मुताबिक जमीन खरीदी एवं पत्नी को उपहार स्वरूप दिया. इस बारे में रुमेला सेन का कहना है कि घटना तो सत्य है, बहुत आनंद आ रहा है. उन्होंने व्हाट्सएप पर मुझे सर्टिफिकेट भेजा, जिसमें चांद में एक टुकड़ा जमीन खरीदने का उल्लेख है.

रुमेला सेन जो कि आईटी सेक्टर में कार्यरत है ,जिसका मायका बाँकुड़ा शहर के केंदुआडीही में है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त