दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने चोरी हुई 20 मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपते हुए दीपावली का तोहफा दिया. पुलिस द्वारा मोबाइल पाए जाने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. गुरुवार न्यू टाउनशिप थाना परिसर के समीप करीब 20 लोगों को गुम हुई अथवा चोरी हुई मोबाइल सौंपा गया .मौके पर एसीपी ईस्ट ध्रुव ज्योति मुखर्जी, थाना प्रभारी बीजन समादार , वीधाननगर फाड़ी इंचार्ज मौजूद थे. श्री मुखर्जी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से इलाके के कई लोगों का मोबाइल फोन चोरी अथवा गुम हो गया था. जिसकी शिकायत लोगो ने थाने में दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने टावर लोकेशन के जरिए करीब 20 मोबाइल बरामद किया है. चोरी हुई मोबाइल राज्य के विभिन्न जिलों जैसे मुर्शिदाबाद इलाके से भी बरामद की गई है . मोबाइल बरामदी में मुर्शिदाबाद की पुलिस ने सहयोग किया है. दीपावली के दिन लोगों का खोया मोबाइल मिलना उपहार मिलने के समान है. विधान नगर निवासी सिद्धार्थ साहा सहित कई लोगों ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद मोबाइल मिलने का कोई उम्मीद नहीं थी. इसके पहले भी कोलकाता में मेरी एक मोबाइल गुम हुई थी, जिसकी शिकायत लाल बाजार थाने तक की गई थी. लेकिन वह आज तक भी मुझे नहीं मिला .वहीं दूसरी ओर कुछ महीने पहले दुर्गापुर से चोरी हुई मोबाइल में कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद कर दिया है. इसके लिए कमिश्नरेट के पुलिस की जितनी प्रशंसा की जाए कम है.

0 टिप्पणियाँ