बांकुड़ा-2020 साल के 5 नवंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह बांकुड़ा के पुआबागान स्थित बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यदान किए थे. जिसे लेकर खूब राजनीतिक हुई थी. उस समय तृणमूल और आदिवासी संगठन की तरफ से यह कहा गया था कि बिरसा मुंडा की मूर्ति का अपमान किया गया है. गृह मंत्री द्वारा माल्यदान किए जाने के बाद टीएमसी ने गोबर और गंगाजल छिड़क कर मूर्ति का शुद्धिकरण किया था. इसी दौरान यह भी घोषणा की थी कि पुआबागान इलाके में एक बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित की जाएगी, लेकिन 1 साल बीतने के बाद भी अभी तक मूर्ति नहीं बनाई गई. 1 साल बाद सोमवार बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर बांकुड़ा बीजेपी विधायक नीलाद्री शेखर दाना की तरफ से उनकी मूर्ति पर माल्यदान किया गया, और इसके बाद एक बार फिर से टीएमसी की तरफ से गंगाजल छिड़क कर मूर्ति का शुद्धिकरण किया गया और ठीक उनकी मूर्ति के नीचे तस्वीर रखकर माल्यदान किया गया. वहीं इस विषय पर पूछे जाने पर विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने कहा कि हमें टीएमसी द्वारा किए जा रहे राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, बिरसा मुंडा को पूजने का सिर्फ टीएमसी को हक नहीं है, वह आदिवासियों के देवता समान है, इसलिए हम सभी को उनका सम्मान करने का पूरा हक है. इसके साथ ही उन्होंने व्यंगय भरे शब्दों में कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह आए थे तब भी टीएमसी ने ऐसा ही कुछ किया था और उस दौरान दावा किया था कि जल्द ही बिरसा मुंडा की दूसरी मूर्ति स्थापित की जाएगी लेकिन 1 साल बीतने के बावजूद भी आज स्थिति वही की वही है. वहीं दूसरी ओर तृणमूल ब्लॉक नेता मधुसूदन डांगा ने कहा कि 1 साल पहले भी गृह मंत्री ने बिरसा मुंडा की मूर्ति को छूकर उनका अपमान किया था तब भी हमने उनका शुद्धिकरण किया था और आज जब एक बार फिर से अशिक्षित लोग उन्हें छू कर अपमान कर रहे हैं तब भी हमने वही किया जो करना चाहिए था

0 टिप्पणियाँ