बांकुड़ा-केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को कम करने के बावजूद राज्य सरकार के द्वारा वेट घटाने के प्रति कोई भूमिका नहीं निभाने के विरोध में बांकुड़ा सांगठनिक जिला भाजपा के द्वारा रैली के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया .भाजपा की तरफ से नूतनगंज स्थित जिला पार्टी कार्यालय से रैली शुरू होकर बड़ा बाजार होते हुए माचनतला पहुंची एवं जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील मंडल युवा नेता अनिर्बान बैनर्जी, बांकुड़ा नगर मंडल के अध्यक्ष के अलावा अन्य जिला नेता उपस्थित रहे.

0 टिप्पणियाँ