दुर्गापुर में लॉ क्लर्क एसोसिएशन का जिला सम्मेलन का आयोजन




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित महकमा अदालत परिसर में रविवार लॉ क्लर्क एसोसिएशन की ओर से जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पूर्व एवं पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न यूनिटों से करीब 125 क्लर्क मौजूद थे .कार्यक्रम के दौरान अदालत में कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को सरकार से अधिकार दिलाने के क्षेत्र में आलोचना के साथ-साथ अगले 2 महीनों में होने वाले राज्य सम्मेलन में प्रतिनिधियों को बढ़-चढ़कर शामिल होने हेतु आह्वान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य तौर से मौजूद एसोसिएशन के जिला सचिव राज्य लॉ क्लर्क काउंसिल के चेयरमैन चंचल कुमार घोष उपस्थित थे. श्री घोष ने बताया कि वर्ष 1997 में लॉ क्लर्क बिल एक्ट के तहत सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी. लेकिन वर्तमान समय में लॉ क्लर्क के प्रतिनिधि सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. अदालत में काम करने वाले क्लर्क के सदस्यों को विभिन्न सरकारी अधिकार दिलाने के क्षेत्र में एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है . हर 3 वर्ष के पश्चात जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है. इस बार सम्मेलन दुर्गापुर में आयोजित की गई है, सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों की एकजुटता एवं अधिकार दिलाने पर विचार विमर्श कर उसे अमलीजामा पहनाने के हेतु रणनीति तैयार की गई . मौके पर दुर्गापुर अदालत के दुर्गादास सहित विभिन्न कई क्लर्क मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त