दुर्गापुरः भाजपा की ओर से लगातार राज्य सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि तेल का दाम कमाने के लिए जिसको लेकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न राज्य में ही भाजपा की तरफ से प्रदर्शन कहीं जुलूस निकाली जा रही है. दुर्गापुर में भी मंगलवार की शाम को स्टील मार्केट से एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष इलाके के विधायक लखन घुरुई, विधायक अग्निमित्रा पॉल, राज्य के सह सभापति विश्वप्रिय राय चौधरी पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. रैली स्टील मार्केट से लेकर बेनाचट्टी होते हुए भीरंगी मोड़ पर जाकर समाप्त हुई.हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या आगे की तुलना में बहुत ही कम थी,और आगे की तरह जोश भी रैली में नहीं थी.
रैली समाप्त होने के बाद दिलीप घोष ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम लोगों का उद्देश्य है पेट्रोल डीजल का दाम कमाना जो केंद्र सरकार ने कमाया है मगर दीदी क्या कर रही है .हम लोगों को यह देखना है. इसके साथ कहा कि त्रिपुरा में जनता विप्लव दे के साथ है, वह नगर निगम के चुनाव में तृणमूल को खड़ा करने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रही है. इसलिए बंगाल से कुछ क्रिमिनल को लेकर जा रहे हैं, मगर कुछ नहीं होगा .जनता हम लोगों को ही वोट देगी.

0 टिप्पणियाँ