राज्य सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट टैक्स कम करने की मांग पर भाजपा ने किया प्रदर्शन




आसनसोल : पेट्रोल डीजल की कीमतों से वैट हटाने को लेकर भाजपा लगातार राज्य सरकार पर हमलावर हो रही है। प्रतिदिन इस को लेकर राज्य में कहीं न कहीं आंदोलन हो रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों से वैट हटाने की मांग करते हुए भाजपा मंडल दो द्वारा आसनसोल के आश्रम मोड़ वेटरन पेट्रोल पंप पर विक्षोभ प्रर्दशन किया गया। जिला भाजपा आह्वायक शिवराम बर्मन ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर अपना वेट टैक्स कम की है। उसी के तर्ज पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भी भी वैट में कटौती की मांग की। वहीं शंकर चौधरी ने कहा कि पहले टीएमसी पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराती थी। लेकिन आज जब मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी तो अब ममता बनर्जी सरकार वैट कम क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि अगर आज पश्चिम बंगाल में पेट्रोल डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में वृद्धि के लिए कोई जिम्मेदार है। तो वह ममता बनर्जी हैं। इस मौके पर शिवराम बर्मन, आशा शर्मा, सभापति सिंह, विनोद राजहंस, मधुसुदन दे सुदीप्त राय मनु मालाकार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त