आसनसोल : भारत सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार शिविर की शुरुआत की है। यह जागरूकता शिविर राज्य के विभिन्न जिला स्तर पर शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण केवीआईसी योजना और प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, खादी और ग्रामीण उद्यम आयोग द्वारा संचालित किया जाएगा। और उसी के तहत भारत सरकार की पहल पर मंगलवार को आसनसोल के बर्नपुर क्लब में शिविर का आयोजन किया गया। वहीं महिला प्रशिक्षण शिविर में आसनसोल दक्षिण विधान सभा के विधायक अग्निमित्र पॉल मौजूद थीं। इस संदर्भ में अग्निमित्र पॉल ने कहा कि दस दिन पहले प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर पांच विधायक दिल्ली गई थी। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल से मुलाकात कीं। इस दौरान उन्होंने आसनसोल क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं पर प्रकाश डाला। मैं उनसे महिलाओं के लिए कुछ करने का आग्रह की हूं। उन्होंने इसके बाद ही यह शिविर लगाने को कहा है। अग्निमित्र पॉल ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया।

0 टिप्पणियाँ