आसनसोल मंडल ने "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंश के तौर पर बिपिन चंद्र पाल की जन्मशती समारोह मनाया


आसनसोल : भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने की स्मृति स्वरूप मनाये जा रहे "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंश के तौर पर पूर्व रेलवे ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल में 08.11.2021 को प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जन्मशती समारोह का आयोजन किया।


श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल, श्री एम.के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित पूर्व रेलवे/ आसनसोल मंडल के शाखा अधिकारियों ने बिपिन चंद्र पाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की।


   बिपिन चंद्र पाल का जन्म 07.11.1858 को हबीबगंज ज़िला, (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था। बिपिन चंद्र पाल एक भारतीय क्रांतिकारी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक थे। पाल उन महान विभूतियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की बुनियाद तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई। वे मशहूर लाल-बाल-पाल (लाला लाजपत राय, बालगंगाधर तिलक एवं विपिन चन्द्र पाल) तिकड़ी का हिस्सा थे। इस तिकड़ी ने अपने तीखे प्रहार से अंग्रेजी हुकुमत की चूलें हिला दी थी। विपिनचंद्र पाल राष्ट्रवादी नेता होने के साथ-साथ एक शिक्षक, पत्रकार, लेखक व बेहतरीन वक्ता भी थे। उन्हें भारत में क्रांतिकारी विचारों का जनक भी माना जाता है।


उनका निधन : 02.05.1932 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त