आसनसोल नगर निगम ने मछली विक्रेताओं को साइकिल व हाइजीनिक बॉक्स वितरित किया




आसनसोल : राज्य सरकार मत्स्य पालन विभाग की ओर से पूरे राज्य के फेरी कर मछली विक्रेताओं को साइकिल व हाइजीनिक बॉक्स का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आसनसोल नगर निगम परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने दस मछली विक्रेताओं को हाइजीनिक बॉक्स के साथ साईकिल प्रदान किया। इस दौरान अमरनाथ ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रदेश के सभी निवासियों को स्वाबलंबी बनाने के लिए तत्पर हैं। यही वजह है कि आज पश्चिम बंगाल की जीडीपी बढ़ रही है। इसी कोशिश में आज दस मछली विक्रेताओं को हाइजीनिक बॉक्स के साथ साईकिल बांटे गए। ममता बनर्जी द्वारा इस तरह के छोटे-छोटे पहल से इस प्रदेश में आज रोजगार के नए नए अवसर बन रहें हैं। वहीं साईकिल पाने वाले एक मछली विक्रेता ने कहा कि साईकिल और बाक्स पाकर बेहद खुशी हो रही है। इसके लिए वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ साथ निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी के आभारी हैं। मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन अमिताभ बासु, मानस दास आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त