रानीगंज -मंगलपुर स्तिथ श्याम सेल पावर लिमिटेड कारखाना से निकलने वाले छाई(फ्लाई ऐश) के साइलो(फ्लाई ऐश जमा होने वाले स्थान) गिरने से शुक्रवार रात एक बजे से छाई में दबे तीन श्रमिको का मृत देह 21 घंटो के पश्चात शनिवार रात्रि साढे 10 बजे निकाला गया. मारे गए श्रमिको में 42 वर्षीय रानीगंज के बल्लभपुर बाशिंदा तन्मय घोष(स्थाई निवासी पूर्व बर्दवान जिला के कटवा का), 43 वर्षीय अंडाल के हरिशपुर बाशिंदा दिलीप गोप, बांकुड़ा के पोकना,बड़जोड़ा बाशिंदा 36 वर्षीय शिव शंकर भट्टाचार्य शामिल है. शव को निकाले जाने के पश्चात कारखाना परिसर में रखकर मृतक के आश्रितों को नौकरी एवं मुआवजे की 25 लाख रुपए की राशि की मांग की श्रमिको के द्वारा की जाने लगी.श्रमिको को पुलिस द्वारा शांत कराते हुए लगभग 6 घंटों तक कारखाना परिसर में त्रिपक्षीय बैठक की गयी,जिसमें आइ एन टी टी यु सी ट्रेड यूनियन नेता निर्मल पाल , रानीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव एवं रानीगंज ब्लॉक ग्रामीण टीएमसी अध्यक्ष देव नारायण दास, बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान श्रीदाम मण्डल,आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडे रानीगंज थाना प्रभारी अजय मंडल ,पंजाबी मोड़ फाड़ि प्रभारी सोमेन बनर्जी, कारखाना प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक सुमित चक्रवर्ती ,उज्जवल कुमार के अलावा मारे गए श्रमिकों के परिजन एवं श्रमिक उपस्थित थे.
बैठक में कारखाना प्रबंधन की ओर से प्रत्येक मृतकों के परिवार को ₹10 लाख करके मुआवजा, ₹50 हजार करके दाह संस्कार के खर्च ,₹50 हजार मृतकों के बच्चों के पढ़ाई के लिए प्रदान किए गये, जबकि प्रत्येक मृतक के परिवार के एक लोगो एक नौकरी प्रदान करने की बात की गयी. तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला भेज दिया गया, रविवार प्रातः मृतकों के परिजनों को उनके शव सुपुर्द कर दिया गया .

0 टिप्पणियाँ